आतंकवाद या व्यापार
आज जो बात मै आपसे कहने जा रहा हू | वो बात कितनी सही है या कितनी गलत मुझे नहीं पता ,पर मै जो सोचता हु वो आपसे बताना चाहता हू |
कई सालो से आतंकवाद एक बड़ी समस्या बना हुआ है , जिससे कई देश परेशान है ,कई लोगो ने अपनी जान गवाई है,कई ने इनसे जंग भी की , पर इसे पूरी तरह से ख़त्म नहीं किया जा सका है | मै ये सोचता हु ,ये आतंकवाद किस वजह से होता है ,क्या इसके पीछे का कारन सिर्फ धर्म ही है , या फिर कोई और कारन है |
मुझे लगता है की ये व्यापार है जो सिर्फ अपने फायदे के लिए होता है ,क्योंकि आतंक की मदद से डर फैलता है जिससे हम खुद को असुरक्षित मह्सूस करते है ,और खुद को सुरक्षित करने के लिए हमे भी हथियार खरीदने की जरुरत पड़ती है ,जिससे हथियार खरीदने का व्यापार होता है ,
वैसे तो कई देश खुद को मजबूत बताने के लिए तमाम हथियार बनाते है ,फिर वही हथियार उन आतंकियों तक कैसे पहुचते है ये हम नहीं जानते, पर इससे ये दो बाते सामने आती है , या तो उन्हें हथियार किसीने चोरी से अपने फायदे के लिए दिए या बेचे है ,या फिर डर बढ़ाना उनका मकसद है |
जो की उनके व्यापार को प्रोन्नत करे |
मुझे लगता है धर्मं के आड़ में कुछ बहुत ही घिनोनी चाल चली जाती है जिसका भुगतान आम नागरिक को जान देकर या फिर अपनी सुरक्षा के लिए खुद को मौत के सामान(हथियार जो taxpayer के पैसे से लिए गए ) को अपने पास रखकर सुरक्षित करना होता है |
सोचो दुनिया में अगर एक भी हथियार न होता तो आज हर इंसान सुरक्षित होता या फिर अब सुरक्षित है |
प्रणव गौतम
बहुत बढ़िया सर जी
ReplyDelete